Site icon Dainik Savera Times

लुधियाना: फिल्मी स्टाइल में पंजाब पुलिस की रेड, दीवारें फांदकर गोदाम में दाखिल हुए अधिकारी

लुधियाना: दोराहा के गांव राजगढ़ स्थित एक गोदाम में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में रेड की। दरअसल गोदाम का गेट बंद कर लाखों रुपए के कबाड़ ले जा रहे कंटेनर की सील तोड़कर कबाड़ चोरी किया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही थानाध्यक्ष गुरमीत सिंह को मिली तो उन्होंने बिना किसी देरी गोदाम में छापेमारी की। फिल्मी अंदाज में पुलिस अधिकारियों ने गोदाम को बाहर से घेर लिया गया और फिर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। हालांकि इससे पहले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ते कि इससे पहले ही वह पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि रेड के दौरान कबाड़ से भरा एक कंटेनर, एक मोटरसाइकिल और एक बोलेनो कार बरामद की गई है। गिरोह के कुछ लोगों के नाम पता चले हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जीएसटी विभाग और ड्राई पोर्ट अथॉरिटीज को भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version