Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेश जाने के मामले में चौथे स्थान पर Punjab, इन बड़े-बड़े राज्यों को भी छोड़ा पीछे

December 19, 2022

विदेश जाने के मामले में चौथे स्थान पर Punjab, इन बड़े-बड़े राज्यों को भी छोड़ा पीछे

जालंधर: विदेश जाने का हर कोई चाहवान होता है, कोई स्टडी वीज़ा पर विदेश जाता है तो कोई वर्क परमिट पर। वहीं भारत के पंजाब राज्य ने विदेश जाने के मामले में कई बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। पंजाब की इस 3 करोड़ की आबादी वाले राज्य में 77.17 लाख लोगों ने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाएं हैं। इस आंकड़े के साथ पंजाब देश में चौथे स्थान पर है।

केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई नवीनतम जानकारी के अनुसार इस मामले में 1.12 करोड़ पासपोर्ट के साथ केरल पहले स्थान, जबकि 12 करोड़ से अधिक आबादी वाला राज्य महाराष्ट्र 1.04 करोड़ पासपोर्ट के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में लोग विदेश जाने के मामल में पीछे नहीं हैं, 87.03 लाख पासपोर्ट के साथ यह राज्य तीसरे स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें