Site icon Dainik Savera Times

कानून व्यवस्था मामले में पंजाब देश भर में दूसरे स्थान पर, DGP गौरव यादव ने शेयर किए आंकड़े

चंडीगढ़: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने देशभर में कानून व्यवस्था स्थिति के आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर के बताया कि कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब अव्वल से सिर्फ एक कदम पीछे है। यानि आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में कानून व्यवस्था पुरे देश में सिर्फ एक प्रदेश को छोड़ कर सबसे अच्छी और पायदार है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था साल दर साल बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहें हैं। जिसके लिए प्रदेश की जनता पूर्ण सहयोग दे रही है। राज्य के पुलिस प्रमुख यादव के मुताबिक एक सर्वेक्षण में सिर्फ गुजरात का आंकड़ा ही पंजाब से ऊपर है बेशक पंजाब दूसरे स्थान पर लेकिन आंकड़ों में नामात्र ही अंतर है।

Exit mobile version