Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात पुलिस द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पंजाब के SSP Rupinder Singh ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

January 12, 2025

गुजरात पुलिस द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में पंजाब के SSP Rupinder Singh ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

पंजाब : गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में अखिल भारतीय पुलिस गोल्फ टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन किया, जिसमें देशभर से पुलिस और अर्धसैनिक बलों के गजट अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट अहमदाबाद के प्रसिद्ध कल्हार ब्लूज़ और ग्रीन्स गोल्फ कोर्स पर आयोजित किया गया।

SSP रूपिंदर सिंह ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

बता दें कि पंजाब के SSP रूपिंदर सिंह ने इस प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने तीन दिन तक चले इस कठिन टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया। यह टूर्नामेंट तीन दिनों तक चला और प्रतियोगिता का आयोजन कल्हार ब्लूज़ और ग्रीन्स गोल्फ कोर्स पर हुआ, जो अपनी कठिनाई के लिए जाना जाता है। इस कोर्स पर गोल्फ खेलना खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती था।


मुख्य अतिथि के रूप में CM भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने चैंपियन रूपिंदर सिंह सहित अन्य विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उनका उत्साहवर्धन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा।

सभी राज्यों के पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भागीदारी

इस टूर्नामेंट में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारी और अर्धसैनिक बलों के गजट अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। यह आयोजन भारतीय पुलिस के बीच सौहार्द और सामूहिक भावना को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें