Site icon Dainik Savera Times

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन: पटवारी और कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Vigilance Bureau Punjab

Vigilance Bureau Punjab

Punjab Vigilance Bureau: पंजाब डेस्क: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख SPS परमार के दिशा निर्देश पर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि, विजिलेंस ब्यूरो बरनाला की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में एक पटवारी और एक फील्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में शामिल फील्ड कानूनगो की बहन को भी नामजद किया गया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस विभाग छापेमारी कर रहा है। आरोपी पटवारी बरनाला जिले की पटवार यूनियन का अध्यक्ष है।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में किरणजीत कौर धालीवाल पत्नी स्वर्गीय मनजीत सिंह धालीवाल निवासी ठुल्लीवाल ने विजिलेंस को शिकायत की थी। शिकायत में पटवारी मंदर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी पट्टी औलख ठीकरीवाला, फील्ड कानूनगो संघेड़ा गुरचरण सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी गांव ठुल्लीवाल और कानूनगो की बहन महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी नंगल ने जमीन के काम के बदले 10 हजार रुपये और बाद में 5 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत का गहनता से अध्ययन करने के बाद बुधवार को मंदर सिंह पटवारी और गुरचरण सिंह फील्ड कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नंगल निवासी अजमेर सिंह की विधवा महिंदर कौर की गिरफ्तारी लंबित है। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिंदर कौर को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version