Site icon Dainik Savera Times

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन: क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख SPS परमार के दिशा निर्देश पर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिसके तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पटियाला में अनुबंधित कर्मचारी के रूप में तैनात क्लर्क जसपाल सिंह को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पटियाला जिले के गांव लंग के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी को आरोप लगाया है कि उक्त क्लर्क ने धारा 127/170 बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले में उसकी मदद करने के लिए 8,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पटियाला रेंज की वीबी टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत पटियाला रेंज के वीबी थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हलचल ला सकते है ये 5 फैक्टर्स, RBI मीटिंग और US-ईरान तनाव पर टिकी नजर

Exit mobile version