Site icon Dainik Savera Times

Punjab Vigilance Bureau की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेने के आरोप में PSPCL के SDO Mahinder Singh को किया गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: नाभा: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की फ्लाइंग स्क्वॉड यूनिट ने नाभा के ग्रामीण क्षेत्र घमरोड़ा में तैनात एसडीओ महिंदर सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

अधिकारी महिंदर सिंह पर लगे गंभीर आरोप

गिरफ्तार किए गए अधिकारी महिंदर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान से मोटर कनेक्शन दिलाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद जाल बिछाया गया और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड, मोहाली की टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई करते हुए इस भ्रष्टाचार को बेनकाब किया। अधिकारी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version