Site icon Dainik Savera Times

Punjab weather : भीषण गर्मी के बीच राहत की संभावना… IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update: पंजाब डेस्क: राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी है, मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। बठिंडा इस समय सबसे गर्म स्थान बना हुआ है, और पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो सामान्य स्तर से भी 0.5 डिग्री अधिक है। हालांकि, आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण मौसम विभाग ने 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।

मौसम विभाग ने 17 से 19 अप्रैल तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल को लू के साथ आंधी और बिजली चमकने की संभावना है, जबकि इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेंगी। 20 और 21 अप्रैल को हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है।

-इस दिन है बारिश की संभावना

राज्य में 17 अप्रैल तक बारिश के कोई आसार नहीं है, लेकिन 18 से 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई गई है। 21 अप्रैल को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले चार दिनों में तापमान में 0.2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू होगी, लेकिन वर्तमान में अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है, जिसमें लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और अमृतसर शामिल हैं।

Exit mobile version