Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: राज्य में गर्मी का कहर जारी, 23 मई से राहत के आसार, IMD ने दिया अपडेट

May 20, 2025

Punjab Weather: राज्य में गर्मी का कहर जारी, 23 मई से राहत के आसार, IMD ने दिया अपडेट

Punjab Weather Update: चंडीगढ़ : पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चंडीगढ़ इकाई द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार यानी आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों तक भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 23 मई से कुछ जिलों में मौसम करवट ले सकता है। हाल ही में रूपनगर और पठानकोट में हल्की फुहारें दर्ज की गई थीं, जिससे पूरे राज्य के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। इसके बावजूद, गर्मी की तपिश अभी भी बनी हुई है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में लू और गर्म रातों ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में किसी प्रकार का मौसम संबंधी अलर्ट नहीं है, लेकिन 23 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों — जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर  में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगा, जिससे इन क्षेत्रों में कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है। किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की अगली चेतावनियों पर ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें।

तापमान के आंकड़े (20 मई):

बठिंडा: 44.8°C

लुधियाना: 42.3°C

अमृतसर: 41.9°C

चंडीगढ़: 39.5°C

23 मई से राहत के आसार:

23 मई से संभावित बारिश और हवाएं पंजाबवासियों को राहत देने का काम कर सकती हैं। विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों के पास बसे जिलों को इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। मौसम विभाग की नजर इन परिवर्तनों पर बनी हुई है और अगला अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें