Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हर दिन तापमान में वृद्धि होती जा रही है। बता दें कि, आज पंजाब में मौसम के तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है, जो कि सामान्य औसत से अधिक है। इसके अलावा, सोमवार से 10 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, चंडीगढ़ में भी आज कुछ स्थानों पर लू की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
10 अप्रैल से बारिश की संभावना:
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि 9 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद 10 और 11 तारीख को पंजाब के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय बारिश और तूफान किसानों के लिए अनुकूल नहीं हैं, क्योंकि 10 अप्रैल तक फसल की कटाई का कार्य जारी रहेगा और गेहूं की फसल मंडियों में पहुंचने लगेगी।
इन इलाकों में आज ऐसा रहेगा मौसम:
– जालंधर में भी आसमान साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जो 17 से 35 डिग्री के बीच रहने की आशा है।
– अमृतसर में मौसम साफ रहने की संभावना है, और तापमान में वृद्धि देखी जाएगी, जो 16 से 34 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
– मोहाली में मौसम साफ रहने की संभावना है, तापमान में वृद्धि देखी जाएगी, जो 17 से 35 डिग्री के बीच रहने की आशा है।
– लुधियाना में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, तापमान में वृद्धि होगी, जो 18 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
– पटियाला में भी आसमान साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है, जो 19 से 37 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

