Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: राज्य में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, कई जिलों में बारिश की संभावना

April 20, 2025

Punjab Weather: राज्य में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, कई जिलों में बारिश की संभावना

Punjab Weather Update: चंडीगढ़: पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। बीते दो दिनों की बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल पंजाब के किसी भी जिले में तूफान या भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है।

#तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में आज तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, विशेष रूप से खुले स्थानों से बचने की चेतावनी दी गई है।

#तापमान में हल्की गिरावट, लू से राहत नहीं

पिछले 24 घंटों के भीतर पंजाब का औसत अधिकतम तापमान करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस घटा है, हालांकि यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान दोबारा बढ़ने की संभावना है और राज्य के कुछ हिस्सों में लू भी चल सकती है।

#पंजाब के प्रमुख शहरों का आज का मौसम

अमृतसर: आसमान साफ रहेगा, तापमान 23 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना।

जालंधर: मौसम शुष्क रहेगा, तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच।

लुधियाना: हल्की बारिश के आसार, तापमान 21 से 36 डिग्री तक जा सकता है।

पटियाला: बादल छाए रह सकते हैं, बारिश की संभावना के साथ तापमान 24 से 35 डिग्री।

मोहाली: आंशिक रूप से बादल, कुछ इलाकों में फुहारें पड़ सकती हैं, तापमान 23 से 35 डिग्री।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें