Site icon Dainik Savera Times

Punjab Weather : पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

IMD Weather Update

Punjab Weather Update: पंजाब डेस्क: पंजाब में इस बार नौतपा के दिनों में गर्मी ने अपना असर नहीं दिखाया। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, मंगलवार को मौसम ने करवट ली है और राज्य के 16 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

-2 जून 2025 को राज्य का सबसे गर्म जिला बठिंडा रहा

जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद, अधिकांश जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

-चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार

सोमवार को तापमान में औसतन 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस दिन किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा। इस बार नौतपा (जो 25 मई से 2 जून तक रहता है) के दौरान अपेक्षित तीव्र गर्मी देखने को नहीं मिली। ज्योतिषियों की मानें तो यह स्थिति मानसून पर असर डाल सकती है। उनका कहना है कि अगर नौतपा के दौरान तेज गर्मी न पड़े तो मानसून कमजोर हो सकता है, जिससे वर्षा की मात्रा में कमी आ सकती है। इसका सीधा असर जलाशयों के स्तर और खेती पर पड़ सकता है।

Exit mobile version