Site icon Dainik Savera Times

26 जनवरी की परेड में नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, सुखबीर बदल बोले-केंद्र अपने फैसले पर करे पुनर्विचार

चंडीगढ़: इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। हालांकि 26 जनवरी को होने वाली परेड में इस बार दिल्ली प्रदेश, पंजाब और हिमाचल सहित कई अन्य राज्यों की झांकियां नहीं देखने को मिलेंगी। इस को लेकर शिरोमणि अक़्ली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हैरानी जताई है उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हैरानी की बात है कि भारत सरकार ने 74वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए ‘पंजाब की झांकी’ को रद्द कर दिया है। इसका मतलब यह है कि पंजाबियों को स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान और संस्कृति दिखाने की अनुमति नहीं है !! मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपील करता हूं कि जागो और केंद्र सरकार के सामने इस मुद्दे को मजबूती से उठाओ।

Exit mobile version