Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुष्पा-2 शो के दौरान जमकर चले लात-घूंसे, महिलाएं और बच्चे घायल

December 11, 2024

पुष्पा-2 शो के दौरान जमकर चले लात-घूंसे, महिलाएं और बच्चे घायल

Fight in Cinema Hall ; लखनऊ । पुष्पा-2 मूवी 5 दिसंबर को सिनेमा हॉल में रिलीज हो चुकी है। जिसके बाद से फैंस के द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद भी किया जा रहा है। सिनेमाघरों में लोग अपने परिवार, दोस्त के साथ जाकर इस फिल्म का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच एक लखनऊ से एक खबर सामने आई है। जहां सिनेमा हॉल में रात के समय पुष्पा-2 चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग हूटिंग करने लगे। इसका जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो वे जमकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। यह घटना रिंग रोड स्थित विन मल्टीप्लेक्स में हुई। इस झगड़े में जमकर लात-घूंसे चले। जिसके बाद सिनामघर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इस लड़ाई में कुछ महिलाएं और बच्चे घायल भी हो गए है।

पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

आप को बता दें कि मल्टीप्लेक्स के मैनेजर ने घटना की सूचना विकास नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। झगड़ा करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिनेमा हॉल के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

झगड़े से सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसे हालात

मल्टीप्लेक्स मैनेजर ने बताया कि जब शो के दौरान हूटिंग शुरू हुई, तो दो गुट आपस में भिड़ गए। लड़ाई के कारण सिनेमा हॉल में भगदड़ मच गई। वहीं कई दर्शक डर के कारण भागने लगे। मैनेजर के द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा रोकने के लिए कार्रवाई की और स्थिति सामान्य की।

मूवी फिर से शुरू हुई

वहीं पुलिस ने झगड़ा करने वालों को सिनेमा हॉल से हटाकर थाने ले गई। इसके बाद सिनेमा हॉल में स्थिति सामान्य हुई और मूवी को दोबारा शुरू किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने झगड़ा करने वाले छह आरोपियों की पहचान की है:

  1. विशाल
  2. दीपक चौहान
  3. शिवम चौहान
  4. तपथ पाल
  5. अरसलान
  6. नूरूद्दीन
  • आयु: आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है।
  • पेशा: सभी मजदूर हैं और अलग-अलग जिलों से आकर लखनऊ में काम कर रहे थे।
  • आरोप: आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने स्थिति को संभाला

पुलिस ने बताया कि झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे झगड़ा करते रहे। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तत्परता से सिनेमा हॉल में स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

झगड़े की वजह से दर्शकों में दहशत

बता दें कि इस घटना के दौरान महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए, जिससे दर्शकों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हालात पर काबू पाया और शो को बिना किसी बड़े नुकसान के पूरा किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें