Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबईः रागिनी MMS एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, चलती लोकल ट्रेन से कूदी थी

September 14, 2025

मुंबईः रागिनी MMS एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, चलती लोकल ट्रेन से कूदी थी

नई दिल्ली। ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न’ और ‘प्यार का पंचनामा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा पिछले दिनों एक हादसे का शिकार हो गई थीं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस हादसे के बारे में जानकारी दी थी। बताया गया कि मुंबई की लोकल ट्रेन से कूदने के दौरान उन्हें चोटें लगीं, जिसमें उनके पैर, हाथ और सिर पर चोटें आई थीं। इस कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। खुशखबरी यह है कि अब करिश्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और अपने अनुभव को साझा किया।

 

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
करिश्मा शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि “हैलो दोस्तों, मैं बस ये बताना चाहती थी कि आखिरकार मुझे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर ने कहा कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन ठीक होने तक दर्द रहेगा। यह वाकई एक मुश्किल और डरावना अनुभव था, लेकिन आप सभी का प्यार और दुआएं पाकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। यही मुझे इससे उबरने की ताकत दे रहा है।” करिश्मा ने अपने पोस्ट में एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें आखिरकार छुट्टी मिल गई है।

हादसे की खबर मिलते ही करिश्मा की मां मुंबई पहुंचीं
करिश्मा ने अपने पोस्ट में अपनी मां का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी मां को हादसे का पता चला, वह तुरंत पहली फ्लाइट पकड़कर मुंबई आ गईं। करिश्मा ने लिखा “अपनी मां को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने मेरे पास आने के लिए फ्लाइट पकड़ी और मुझे हिम्मत दी। आपके साथ रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद – यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

 

हादसा कैसे हुआ?
करिश्मा शर्मा ने हाल ही में बताया कि हादसा शूटिंग के दौरान हुआ। उस दिन उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ी, ट्रेन की रफ्तार अचानक तेज हो गई। करिश्मा ने देखा कि उनके दोस्त ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। डर के कारण उन्होंने चलती ट्रेन से कूदने का फैसला किया, जिससे वह पीठ के बल गिर गईं। इस हादसे में उन्हें सिर में गहरी चोट, पीठ में दर्द और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। डॉक्टरों ने सिर की चोट की गंभीरता को देखते हुए एमआरआई कराने की सलाह दी थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें