नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (EC) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वोटों की चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांधी का कहना है कि चुनाव आयोग खुद वोटों की हेराफेरी में शामिल है, और उनके पास इसके पक्के सबूत भी हैं।
राहुल गांधी ने यह बात संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (voter list revision) को लेकर कहा कि इसमें भी गड़बड़ी हुई है और यह सब चुनाव आयोग की जानकारी में है।
#WATCH | Delhi: “We have open and shut proof that the Election Commission is involved in vote theft… Most importantly, whoever in the Elections Commission is involved in this exercise, right from top to bottom, we will not spare you. You are working against India and this no… pic.twitter.com/vrP5ZUZoym
— ANI (@ANI) August 1, 2025
हमारे पास एटम बम जैसा सबूत है: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, “हमने अपनी जांच की है और जो जानकारी हमें मिली है, वह एटम बम जैसी है।” उन्होंने बताया कि पहले उन्हें मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दौरान शक हुआ था कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही है। इसके बाद उन्होंने खुद जांच करवाई, जिसमें सामने आया कि “महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी वोटर जोड़े गए थे।”
जो भी दोषी होगा, उसे नहीं छोड़ेंगे, चाहे रिटायर हो चुका हो
राहुल गांधी ने सख्त लहजे में कहा कि, “जो भी इस गड़बड़ी में शामिल है, ऊपर से नीचे तक हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। भले ही वह अधिकारी रिटायर हो चुका हो, हम उसे ढूंढ निकालेंगे। यह देश के खिलाफ साजिश है और देशद्रोह से कम नहीं है।” राहुल गांधी के मुताबिक कांग्रेस इस मुद्दे को पूरे देश में उठाएगी ताकि जनता को पता चल सके कि किस तरह से वोटिंग प्रक्रिया में हेराफेरी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता को जल्द ही सारे सबूत दिखाए जाएंगे।

