Dainik Savera Times

पंजाब में श्री फतेहगढ़ साहिब से शुरू हुई Rahul Gandhi की “भारत जोड़ो यात्रा”, बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

फतेहगढ़ साहिब: राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” पंजाब पहुंच चुकी है, ये यात्रा आज पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब से शुरू हो चुकी है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता भी इस यात्रा में शामिल हुए है। राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए है।

यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी सजा कर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर की। गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी गुरुद्वारा ठंडा बुर्ज में नतमस्तक हुए। उसके बाद राहुल गांधी ने हज़रत सैफ़ुद्दीन फ़ारूक़ी, रौज़ा शरीफ़ में माथा टेका। जिसके बाद राहुल गांधी सरहिंद बस स्टैंड के पास ध्वज हस्तांतरण समारोह में पहुंचे, जहां से राहुल गाँधी की “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरुआत हुई। सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के दौरान हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को यात्रा का फ्लैग सौंपा। इस दौरान कांग्रेस के नेता व वर्कर भी इस यात्रा में शामिल है। इसके बाद राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करने के बाद पद यात्रा का प्रारंभ किया।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पंजाब सरकार द्वारा कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए है।

Exit mobile version