Dainik Savera Times

भाई के लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं… प्रियंका ने संबित पात्रा को दिया मुंहतोड़ जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

assam-elections-2026 Modi ji is a slave of America Priyanka Gandhi

नई दिल्ली : बीजेपी द्वारा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देशद्रोही कहे जाने पर अपने भाई का बचाव करते हुए कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल कुछ भी कहें, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मेरे भाई के लिए इस देश से बढ़कर कुछ नहीं है। वे इंदिरा गांधी और देश की आजादी के लिए 13 साल तक जेल में रहने वाले के लिए देशद्रोह जैसे शब्द का इस्तेमाल कर सकते है तो राहुल गांधी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करना बीजेपी के लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी।

देशद्रोह शब्द का इस्तेमाल करना BJP के लिए कोई बड़ी बात नहीं…

उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए आगे कहा कि इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है क्योंकि आजादी के लिए 13 साल जेल में रहने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाली इंदिरा गांधी को ये देशद्रोही कह सकते हैं तो वे इस शब्द का इस्तेमाल राहुल गांधी के लिए भी कर सकते है। साथ ही उन्होंने यह भी बोला कि अगर वे लोग देशद्रोह जैसे शब्द का इस्तेमाल राहुल गांधी के लिए कर रहे है तो इसमें कोई नई बात नहीं है।

राहुल ने 8 हजार किलोमीटर की यात्रा की…

वायनाड सांसद ने आगे कहा कि मेरे भाई ने देश की एकता के लिए आठ हजार किलोमीटर की यात्रा की जिसमें से 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा थी। मुझे मेरे भाई पर बहुत गर्व है, उनके लिए इस देश से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर निशाने साधते हुए कहा कि ये सत्ताधारी लोग कुछ भी कहें हमें फर्क नहीं पड़ता।

दरअसल, बात यह है कि बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित करते हुए राहुल गांधी पर देशद्रोह का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही खोजी मीडिया समेत अंतरराष्ट्रीय ताकतों के साथ संबंध रखते हैं। इसलिए वे देशद्रोही है।

 

 

 

 

Exit mobile version