Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोशल मीडिया में PM Modi पर भारी Rahul Gandhi, लाइक्स दोगुने और शेयरिंग तीन गुना, पढ़ें डिटेल खबर

May 29, 2024

सोशल मीडिया में PM Modi पर भारी Rahul Gandhi, लाइक्स दोगुने और शेयरिंग तीन गुना, पढ़ें डिटेल खबर

नई दिल्लीः सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता हैं। एक्स पर भी अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट ओबामा के बाद उनका दूसरा स्थान है। चारों प्लेटफॉर्म मिलाकर नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स 26 करोड़ से ज्यादा हैं, जबकि राहुल गांधी के चारों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मिलाकर 4.7 करोड़ फॉलोअर्स ही हैं। इस इलेक्शन सीजन में पिछले 50 दिनों के सोशल मीडिया परफॉर्मेंस को देखें तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी PM मोदी पर भारी पड़ रहे हैं।

X सोशल मीडिया

पीएम मोदी : पिछले 50 दिनों में 1159 पोस्ट की हैं, जिसमें कुल 1.9 करोड़ लाइक्स आए हैं। 17 हजार प्रति पोस्ट लाइक आए हैं।

राहुल गांधी : 120 पोस्ट कुल, 40 लाख लाइक्स हैं। 38 हजार प्रति पोस्ट लाइक हैं।

पीएम मोदी के मुकाबले राहुल गांधी के लाइक्स दोगुने से ज्यादा है, प्रति पोस्ट रिपोस्ट करीब तीन गुना है। राहुल गांधी ने इन 50 दिनों में एक भी बार राम मंदिर का जिक्र नहीं किया। PM मोदी ने 11 बार राम मंदिर का जिक्र किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का एक बार भी जिक्र नहीं किया जबकि राहुल गांधी ने उनका 45 बार जिक्र किया हैं।

Instagram

पीएम मोदी : 4 अप्रैल को 8.82 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो 20 मई को 8.92 करोड़ हो गए हैं।

राहुल गांधी: 4 अप्रैल को 64.29 लाख फॉलोअर्स थे, जो 20 मई को 81.86 लाख हो गए हैं।

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी के फॉलोअर्स 2 गुना तेज बढ़े हैं।

YouTube

पीएम मोदी : 4 अप्रैल को 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो 4 मई को 2.35 करोड़ हो गए हैं। 26.28 करोड़ PM को कुल व्यूज मिले।

राहुल गांधी : 4 अप्रैल को 40.7 लाख फॉलोअर्स थे, जो 20 मई को 59.3 लाख हो गए हैं। इसी दौरान 47.83 करोड़ राहुल को व्यूज मिले।

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी के यहां भी तेज बढ़े हैं, करीब 11 लाख ज्यादा बढ़े हैं। टोटल व्यूज भी राहुल गांधी के दोगुने हैं।

Facebook

फेसबुक में राहुल गांधी पर भारी पड़े PM मोदी

पीएम मोदी : 4 अप्रैल को 4.93 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो 4 मई को 4.94 करोड़ हो गए हैं। पीएम मोदी के लाइक्स 1.10 लाख मिले हैं।

राहुल गांधी : 4 अप्रैल को 69.6 लाख फॉलोअर्स थे, जो 20 मई को 70.25 लाख हो गए हैं, जबकि राहुल को लाइक्स 62 हजार हुए हैं।

फेसबुक पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स और लाइक्स राहुल गांधी से डबल हैं।

कुल मिलाकर 2014 में राहुल गांधी सोशल मीडिया पर नहीं थे, जिसका फायदा भाजपा को मिला। अब कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर फोकस करती है, लेकिन भाजपा ने स्ट्रेटजी बदली और अब वो व्हाट्सएप ग्रुप पर ज्यादा फोकस करती है। भाजपा चुनावों के दौरान नेरेटिव पर भी शुरू में ही कब्जा कर लेती है, जिससे राहुल गांधी को अब सोशल मीडिया पर बढ़त का विशेष फायदा नहीं मिलता है। उदाहरण के लिए छत्तीसगढ़ चुनाव में राहुल गांधी सोशल मीडिया पर भाजपा से आगे रहे, लेकिन वहां परिणाम भाजपा के पक्ष में आया।

अगर एक्सपर्ट की मानें तो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का निश्चित तौर फायदा मिलता ही है, कितना फायदा मिलेगा ये 4 जून को सामने आएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें