Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राहुल गांधी ने किया दावा, कहा- मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की तैयारी

August 2, 2024

राहुल गांधी ने किया दावा, कहा- मेरे खिलाफ ED की छापेमारी की तैयारी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि सदन में चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी की तैयारी हो रही है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जाहिर है ‘2 इन 1’ को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण अच्छा नहीं लगा। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है।

 

मैं ईडी का दिल खोलकर इंतजार कर रहा हूं। मेरी तरफ से चाय और बिस्कुट।’’ राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें