Site icon Dainik Savera Times

‘राहुल गांधी मॉर्डन युग के मीर जाफर…’, आसिफ मुनीर संग हाफ फोटो शेयर कर बीजेपी ने बोला हमला

Rahul Gandhi Mir Jafar modern era

Rahul Gandhi Mir Jafar modern era

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सोमवार, 19 मई को तीखा हमला बोला। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी पाकिस्तान के झूठे प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं और इससे देश की सुरक्षा कमजोर हो रही है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी मॉर्डन युग के मीर जाफर हैं।

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में एक बयान में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आलोचना की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के नुकसान पर सवाल उठाए। भाजपा को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने इसे देश के सशस्त्र बलों का अपमान बताया।


भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से कर दी। मीर जाफर वह ऐतिहासिक व्यक्ति था जिसने देश से गद्दारी की थी। इसके अलावा मालवीय ने एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें आधा चेहरा राहुल गांधी का और आधा चेहरा पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का था। उनका कहना है कि राहुल के बयान पाकिस्तान को फायदा पहुंचाते हैं।

 

कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए, क्यों नहीं पूछ रहे राहुल गांधी 
अमित मालवीय ने कहा, ”यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को #ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई नहीं दी, जो स्पष्ट रूप से भारत के प्रभुत्व को दर्शाता है। इसके बजाय, वे बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने जेट खो दिए- एक सवाल जो पहले ही DGMO ब्रीफिंग में संबोधित किया जा चुका है। मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए, या भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए। राहुल गांधी के लिए आगे क्या है? निशान-ए-पाकिस्तान?।”

Exit mobile version