
हिमंत शर्मा का राहुल गांधी पर वार
गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से मुखातिब शर्मा ने कहा, ”कांग्रेस पूछ रही है कि (‘ऑपरेशन सिंदूर’ में) भारत को कितना नुकसान हुआ। हो सकता है कि नुकसान हुआ हो, लेकिन युद्ध जैसी स्थिति अभी भी बरकरार है। हमें यह पूछना चाहिए कि हमने पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचाया है।” उन्होंने दावा किया, इससे पता चलता है कि राहुल गांधी को पाकिस्तान की अधिक चिंता है.. ताकि अगर भारत कहे कि हमारा एक जेट नष्ट हो गया है, तो इसे पाकिस्तानी टेलीविजन पर दिखाया जा सके। शर्मा ने कहा कि अगर राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान को हुए नुकसान के बारे में पूछा होता, तो वह उन्हें बताते कि कैसे 70 आतंकवादी मारे गए और आठ हवाई अड्डे नष्ट कर दिए गए। उन्होंने दोहराया कि राहुल अपने ‘नरेंदर-सरेंडर’ कटाक्ष के जरिए वास्तव में यह कह रहे थे कि भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि वह सशस्त्र बलों के कर्मी थे, जिन्होंने लड़ाकू विमान उड़ाए थे, न कि मोदी ने।
राहुल गांधी का बयान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस बयान पर सत्तारूढ़ पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शर्मा ने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर में राहुल गांधी की भूमिका की (सशस्त्र बलों के) सभी सेवारत एवं पूर्वकर्मियों के साथ-साथ देशभक्तों ने आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक पूर्वोत्तर को नुकसान पहुंचाया और कहा कि (1971 का) युद्ध जीतने के बाद भारत को बांग्लादेश पर दावा करना चाहिए था।
गोगोई पर भी साधा निशाना
शर्मा ने गोगोई का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया और कहा, ”प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पाकिस्तान समर्थक होना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस पाकिस्तान समर्थक है, राहुल गांधी पाकिस्तान समर्थक हैं। मुख्यमंत्री ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ”जब यह व्यक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना, तो मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या वह भारत का राष्ट्रपति बन गया है। उनका इशारा कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष के रूप में गोगोई की नियुक्ति को बड़े पैमाने पर प्रचारित किए जाने की ओर था।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...