Site icon Dainik Savera Times

‘मृत लोगों के साथ कभी नहीं पी चाय’, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया

नई दिल्ली: देश में एसआईआर और वोट चोरी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है। हाल ही में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया है।

सुना है आप जिंदा नहीं हैं, आपको कैसे पता चला?

वीडियो में राहुल गांधी कुछ ग्रामीण और गरीब दिखने वाले लोगों के साथ बात कर रहे हैं। एक शख्स से बात करते हुए राहुल गांधी कहते हैं, “सुना है आप जिंदा नहीं हैं, आपको कैसे पता चला?” इस पर वह शख्स बताता है कि उसे जिंदा होते हुए भी मृत घोषित कर दिया गया है। वोटर लिस्ट चेक करने पर यह बात सामने आई। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं, “चुनाव आयोग ने आपको मार दिया है।”


50 लोग ऐसे हैं जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया

इस दौरान, राहुल गांधी ने यह भी पूछा कि इस तरह के कितने लोग और पोलिंग बूथ से जुड़े हैं। उस व्यक्ति ने बताया कि उनकी पंचायत में करीब 50 लोग ऐसे हैं जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघोपुर से भी ऐसे मामले सामने आए हैं, और कुछ लोगों को वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

चुनाव आयोग और सरकार पर उठाए सवाल 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि चुनाव आयोग इन आंकड़ों को सार्वजनिक करने से बच रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि चुनाव आयोग यह डेटा दे देता है, तो उनकी पूरी रणनीति असफल हो जाएगी, और खेल खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसे लेकर चुनाव आयोग और सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : नया म्यूजिक धमाका: ‘नागबंधम’ का “नमो रे” गाने का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया, इस दिन आएगा पूरा गाना

Exit mobile version