Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi का आरोप, देश में PM Modi और RSS ने फैलाई नफरत

January 29, 2025

Rahul Gandhi का आरोप, देश में PM Modi और RSS ने फैलाई नफरत

Rahul Gandhi Allegation PM Modi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के बवाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हैं। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पीने के साफ पानी की समस्या है। लोगों को गंदा पानी मिलता है। यहां लोगों को महंगा पानी खरीदना पड़ता है। मीडिया इन समस्याओं को नहीं दिखाता है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जनता की आवाज और बात हिंदुस्तान का मीडिया उठाता ही नहीं है। किसानों-मजदूरों की बात, बेरोजगारी और महंगाई ये चीजें टीवी पर नहीं दिखती हैं।

राहुल गांधी ने जनता से कहा कि आपको मीडिया में 24 घंटे पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा और नफरत की बातें देखने मिलेंगी। देश में पीएम मोदी और आरएसएस ने नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी वे जाते हैं एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। एक जात को दूसरी जात से लड़ाते हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा देते हैं। ध्यान भटकाते हैं और आपका धन अरबपतियों को पकड़ा देते हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 20-25 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करता था, गरीब लोगों के लिए जगह थी। लोगों को रोजगार मिलता था। सभी पब्लिक सेक्टर यूनिट को बंद कर दिया गया। सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट कर दिया। सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सटिी को प्राइवेट कर दिया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के साथ उन्होंने छोटे और मीडियम दुकानदारों को खत्म कर दिया। आज देश में युवाओं को रोजगार मिल नहीं सकता। नरेंद्र मोदी की सरकार में आपको रोजगार नहीं मिल सकता है। आप कॉलेज की डिग्री लेने के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं। सर्टिफकेट मिल जाता है लेकिन नौकरी नहीं मिलती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें