Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Railways Tickets : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस तारिख से बढ़ सकता है रेलवे का किराया… ये होंगी नई दरें

June 24, 2025

Railways Tickets : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस तारिख से बढ़ सकता है रेलवे का किराया… ये होंगी नई दरें

Railways Tickets : रेल यात्रियों के लिये एक बड़ी खबर सामने आई  है। जहां, भारतीय रेलवे जल्द ही टिकटों की कीमत बढ़ा सकता है। यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की नई योजना के अनुसार नॉन-एसी (साधारण कोच) में हर किलोमीटर पर 1 पैसा ज्यादा लिया जाएगा। एसी कोच में हर किलोमीटर पर 2 पैसे ज्यादा देने होंगे। यह बढ़ोतरी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकटों पर लागू होगी।

500 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा पर बढ़ेगा किराया

अगर आप किसी ट्रेन से 500 किलोमीटर से कम दूरी का सफर करते हैं, तो आपको ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा। लेकिन अगर आपकी यात्रा 500 किलोमीटर से ज्यादा की है, तो ही यह बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।

कम दूरी की यात्रा करने वालों को राहत

– रोज ट्रेन से आने-जाने वाले या नजदीक की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बदलाव से कोई नुकसान नहीं होगा। 500 किलोमीटर के अंदर की दूरी पर पुराने दामों पर ही टिकट मिलेंगे।

किन ट्रेनों पर लागू होगा नया नियम?

-सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी और नॉन-एसी डिब्बों पर यह नियम लागू होगा।

– जनरल और लोकल ट्रेनों पर असर नहीं पड़ेगा।

अभी रेल मंत्रालय की मंजूरी बाकी है

रेलवे बोर्ड ने यह प्रस्ताव तैयार करके रेल मंत्रालय को भेज दिया है। जब रेल मंत्रालय इस प्रस्ताव को मंजूरी देगा, तभी नया किराया लागू होगा। नया नियम 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकता है। 500 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर किराया बढ़ेगा। कम दूरी की यात्रा करने वालों को कोई असर नहीं होगा। यह नियम केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू होगा।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें