Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raj Kamal Chaudhary को बनाया जा सकता है स्टेट इलेक्शन कमिश्नर

February 13, 2023

Raj Kamal Chaudhary को बनाया जा सकता है स्टेट इलेक्शन कमिश्नर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्टेट इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर फैसला कर लिया है। 1996 बैच के आईएएस ऑफिसर और स्पोर्ट्स एंड यूथ वैल्फेयर डिपार्टमैंट के राजकमल चौधरी पंजाब के अगले स्टेट इलेक्शन कमिश्नर हो सकते हैं। सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मान सरकार ने आईएएस चौधरी को स्टेट इलैक्शन कमीशन की जिम्मेदारी देने का फैसला कर लिया है। पंजाब के 5 नगर निगमों में चुनाव होने हैं लेकिन स्टेट इलेक्शन कमिश्नर का पद पिछले 1 साल से अधिक समय से खाली है। मान सरकार ने देर शाम स्टेट इलेक्शन कमिश्नर को लेकर फैसला लिया है और इस संबंध में आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें