Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raja Raghuvanshi Case : राजा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर घिरी सृष्टि रघुवंशी कौन हैं ? अब रोते-रोते बनाया नया Video

June 11, 2025

Raja Raghuvanshi Case : राजा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर घिरी सृष्टि रघुवंशी कौन हैं ? अब रोते-रोते बनाया नया Video

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देशभर में सनसनी मचा दी है। राजा की मौत की खबर से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि उनकी बहन सृष्टि रघुवंशी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। लोगों ने उन पर आरोप लगाए कि वह भाई की मौत के गम में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और प्रमोशन करने में लगी हैं। ट्रोलिंग से तंग आकर सृष्टि ने रोते हुए एक और वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि वो वीडियो फॉलोअर्स के लिए नहीं, बल्कि अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए बना रही हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

“भाई वापस आ जा…” वीडियो ने मचाया हंगामा

आपको बता दें कि सृष्टि, जो खुद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, ने अपने भाई की शादी और हनीमून के कई वीडियो पहले ही पोस्ट किए थे। राजा की मौत के बाद उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा था – “भाई प्लीज वापस आ जा।” इस वीडियो में राजा अपनी बहन, भाभी और मौसी के साथ खुश नजर आ रहे थे। लेकिन इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का तूफान आ गया और सृष्टि को शर्मनाक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया।

“अगर रील न बनाती, तो हत्यारे आज भी खुले घूमते”

ट्रोलिंग से तंग आकर सृष्टि ने रोते हुए एक और वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि वो वीडियो फॉलोअर्स के लिए नहीं, बल्कि अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए बना रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने राजा के वीडियो पोस्ट न किए होते, तो शायद पुलिस को कोई सुराग ही नहीं मिलता और आरोपी आज भी खुले घूम रहे होते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shrasti Raghuwanshi (@oyesweety21)

यूजर्स बोले  “शर्म करो, व्यूज के पीछे मत भागो”

वहीं इस वीडियो के वायरल होने से कुछ यूजर्स ने सृष्टि को यह कहकर ट्रोल किया कि उन्हें अपने भाई की मौत का कोई गम नहीं है। एक यूजर ने लिखा – “बहन, फॉलोअर्स ही सब कुछ नहीं होते।” कई लोगों ने पुराने प्रमोशनल वीडियो को लेकर भी उन्हें निशाने पर लिया। किसी ने लिखा – “तुम्हारी जैसी बहन ना हो तो अच्छा है,” तो किसी ने उनके अकाउंट को रिपोर्ट करने की अपील तक कर दी।

4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स…

सृष्टि रघुवंशी के सोशल मीडिया पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह पहले से इन्फ्लुएंसर के रूप में एक्टिव रही हैं। इस बीच उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नजर आ रही हैं। इससे भी कई लोग उन्हें “पब्लिसिटी” से जोड़कर देख रहे हैं।

भाई की मौत की दर्दनाक सच्चाई

दरअसल, राजा रघुवंशी का शव 2 जून को एक 150 फीट गहरी खाई से बरामद हुआ था। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान मुश्किल हो गई थी, लेकिन परिजनों ने राजा के शरीर पर बने टैटू के आधार पर पहचान की। जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे उसकी पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा थे। हत्या के बाद सोनम गाजीपुर के एक ढाबे से पकड़ी गई।

“मातम नहीं, पैसा कमाना ज़रूरी?”

सृष्टि के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने गुस्सा जताते हुए आरोप लगाया कि जब भाई की हत्या हुई, तब भी वह मातम मनाने की बजाय पैसा कमाने में लगी थीं। लोगों ने इसे “भावनाओं की मार्केटिंग” बताया और कहा कि राजा की मौत को “कंटेंट” बना देना अमानवीय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें