
नेशनल डेस्क : राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या का मामला अब एक बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 23 मई को लापता हुए राजा का शव 2 जून को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। वहीं अब राजा रघुवंशी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिसमें हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
राजा रघुवंशी पर दो बार हुए हमले
आपको बता दें कि इंदौर के राजा रघुवंशी पर दो बार हमला किया गया था। पहली बार उनके पीठ पर वार किया गया और दूसरी बार उनके सिर पर। इस हमले के कारण राजा रघुवंशी की मौत हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इस हत्या के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी फिलहाल गाजीपुर पुलिस की हिरासत में है।
गाजीपुर के SP ने क्या बताया ?
वहीं इस पूरे मामले पर गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बताया कि 9 जून की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने सूचना दी कि सोनम नाम की एक महिला काशी ढाबा पर मौजूद है, जो गोरखपुर हाईवे के पास है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और सोनम को पकड़ा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले में मध्य प्रदेश और मेघालय पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है और जांच जारी है।
राजा रघुवंशी की मां ने क्या कहा ?
राजा रघुवंशी की मां, उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम ने इस घटना को अंजाम दिया है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा समाज ऐसी सजा का समर्थन करेगा। जब उनसे राज कुशवाहा से जुड़े सवाल किए गए, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए ताकि हर बात साफ हो सके। अगर सोनम ने ऐसा नहीं किया है तो फिर उन पर गलत इल्जाम क्यों लगाए जाएं।