Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, लड़कियों ने किया शानदार प्रदर्शन

नेशनल डेस्क: राजस्थान बोर्ड ने आज शाम 5:00 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 8,93,616 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 28,250 छात्र कॉमर्स स्ट्रीम, 5,87,475 छात्र आर्ट्स स्ट्रीम और 2,73,984 छात्र साइंस स्ट्रीम से थे। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्याय (Seniors) के लिए भी 3,907 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.rajasthan.gov.in), (http://rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा?
इस साल का आरबीएसई कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 98.43% रहा। तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट कुछ इस प्रकार रहे:
-आर्ट्स: 97.70%
-कॉमर्स: 99.07%
-साइंस: 94.43%

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
इस बार राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर परिणाम दिया। बोर्ड ने बताया कि 99.02% लड़कियां और 98.07% लड़के पास हुए हैं।

लड़कियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,85,543 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5,76,498 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 5,64,573 छात्र पास हुए, यानी पास प्रतिशत 97.93% रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में 3,86,809 छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए, जिनमें से 1,63,917 लड़के और 2,22,892 लड़कियां थीं।

कक्षा 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें

1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. फिर होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
3. अपनी स्ट्रीम के अनुसार ‘Senior Secondary (Science) – 2025 Result’, ‘Senior Secondary (Commerce) – 2025 Result’, या ‘Senior Secondary (Arts) – 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।
5. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

Exit mobile version