Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान उपचुनाव : Congress ने सात सीटों पर AICC इंचार्ज की घोषणा की

Punjab Election

Punjab Election

जयपुर : राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर कांग्रेस ने मंगलवार को एआईसीसी इंचार्ज के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना और पूनम पासवान को जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हारने वाले चिरंजीव राव राजस्थान की झुंझुनू, खींवसर और रामगढ़ सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का काम संभालेंगे। वहीं, ऋत्विक मकवाना सलूंबर और चौरासी विधानसभा में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा, पूनम पासवान दौसा व देवली-उनियारा विधानसभा सीट की जिम्मेदारी देखेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इससे पहले ही कांग्रेस ने इन नामों की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके अलावा पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में 50 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की भी ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि राजस्थान की दो सीटें मौजूदा विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं, जबकि पांच सीटें विधायकों के सांसद बनने की वजह से खाली हुई हैं। इन कुल सात सीटों में से चार सीटें कांग्रेस, एक भाजपा, एक आरएलडी और एक अन्य पार्टी के पास थी। इन सभी सीटों पर उपचुनाव होंगे। सभी राजनीतिक दल इन सीटों पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

Exit mobile version