Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान: शादी समारोह से लौट रहे झालावाड़ में वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर, 9 लोगों की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

April 21, 2024

राजस्थान: शादी समारोह से लौट रहे झालावाड़ में वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर, 9 लोगों की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बेकाबू ट्रॉली ने एक वैन को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि वैन में 10 लोग सवार थे जिसमें से 9 की मौत हो गई है। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

हादसा अकलेरा के समीप पंचोला गांव में हुआ जहां एक बेकाबू ट्रॉली ने एक वैन को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और घायल एक व्यक्ति को हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें