Site icon Dainik Savera Times

एक बार फिर जेल से बाहर आएगा Ram Rahim, फरलो मंजूर

नई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है। उसकी फरलो मंजूर हो गई है। जेल से बाहर आने पर वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में ही रहेगा। ज्ञात हो कि राम रहीम इससे पहले इसी साल जुलाई में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद हैं।

राम रहीम पर हैं ये आरोप
राम रहीम पर 2002 में अपने मैनेजर की हत्या करने का आरोप है, इस मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं 2017 में दो महिलाओं के बलात्कार के लिए भी उसे दोषी ठहराया गया है और 2017 से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है।

 

Exit mobile version