Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं कूदा नहीं था, सीट समेत बाहर गिर गया…’, प्लेन क्रैश में जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार ने सुनाई आपबीती

June 13, 2025

‘मैं कूदा नहीं था, सीट समेत बाहर गिर गया…’, प्लेन क्रैश में जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार ने सुनाई आपबीती

नई दिल्ली: अहमदाबाद में हुआ भयानक विमान हादसा पूरे देश को हिला कर रख देने वाला था। टेकऑफ के दौरान प्लेन अचानक संतुलन खो बैठा और सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की इमारत से जा टकराया। हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति बच पाए जिनका नाम रमेश विश्वास कुमार है। रमेश विश्वास इस भयानक हादसे के इकलौते जिंदा बचे यात्री हैं। वह इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनसे मिलने पहुंचे, उनका हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। रमेश ने पीएम मोदी को हादसे की पूरी जानकारी दी।

“मैंने कूदकर जान नहीं बचाई, बल्कि सीट समेत बाहर गिर गया”
रमेश ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ कि वे जिंदा बच गए हैं। उनके अनुसार, जब हादसा हुआ, तो चारों तरफ आग, धुआं और चीख-पुकार मच गई थी। कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि वे भी अब नहीं बचेंगे।

 

क्रैश से पहले कैसा था माहौल?
रमेश बताते हैं, “टेक ऑफ के 5 से 10 सेकंड बाद ऐसा लगा कि प्लेन किसी चीज़ में फंस गया है। फिर अचानक प्लेन की रफ्तार बहुत बढ़ गई। चारों ओर हरी और सफेद लाइटें जलने लगीं। फिर कुछ ही पलों में प्लेन तेजी से हॉस्टल की इमारत से टकरा गया।”

कैसे बची जान?
रमेश ने बताया कि वे जिस सीट पर बैठे थे, वह प्लेन के उस हिस्से में थी, जो टकराव के बाद इमारत की दीवार से सीधे नहीं टकराया।” उन्होंने बताया कि जहां मैं बैठा था, वहां प्लेन का दरवाजा टूट गया और थोड़ी सी जगह बन गई। मैं सीट बेल्ट खोलकर उसी रास्ते से बाहर निकल पाया। बाकी लोग उस तरफ थे जहां दीवार से सीधी टक्कर हुई, इसलिए वे बाहर नहीं निकल पाए।” प्लेन में आग लगने के कारण रमेश का एक हाथ जल गया। बाहर निकलने के बाद वह थोड़ी दूर पैदल चले, फिर एक एंबुलेंस दिखाई दी जो उन्हें अस्पताल लेकर गई।

हादसे में कितना नुकसान?
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। इसमें 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे। प्लेन जिस हॉस्टल पर गिरा, वहां मौजूद 56 लोगों की भी मौत हो गई।कुल मिलाकर अब तक 297 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। सरकार ने हादसे की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बना दी है, जो पता लगाएगी कि यह हादसा क्यों और कैसे हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें