Site icon Dainik Savera Times

10 महीने की मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी कि आप की भी रूह कांप जाएगी, पढ़ें खबर

अंबाला : बच्चों के साथ खेलना किसे पसंद नहीं होता लेकिन अंबाला में बच्चे के साथ इसी खेल ने हैवानियत का रुप ले लिया। जी हां हरियाणा के अंबाला शहर से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 10 महीने की मासूस को अपनी हवस का शिकार बना दिया। इंसानियत को शर्मसार करती यह घटना हर मां-बाप को सोचने पर मजबूर कर देगी कि अपना बच्चा किसी को खेलने के लिए दें या नहीं। बच्ची के माता-पिता को जब इस बारे में जानकारी मिली तो वो शिकायत करने थाने पहुंचे।

इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए सिटी थाना एसएचओ मुनीश ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी जसविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

Exit mobile version