Site icon Dainik Savera Times

स्कूल बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव.. बच्चों में मची चीख-पुकार, इतने छात्र थे सवार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक स्कूल बस में फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, आज स्कूल वैन पर फायरिंग और पथराव किया गया। 4 अज्ञात युवकों ने ये दहशत फैलाई। गोलियां और पत्थर बरसते देख वैन में सवार स्कूली बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं हमला होते देखकर ड्राइवर ने वैन भगा ली। वैन में कक्षा 4 के बच्चे सवार थे। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए फायरिंग कर रहे लोगों के बीच से वैन को दौड़ाकर स्कूल तक पहुंचाया और बच्चों की जान बचाई। स्कूल बस पर फायरिंग की सूचना से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस टीमें और आला आधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना गजरौला के तहत आने वाले इलाके में खुले SRS इंटरनेशनल स्कूल की घटना बताई जा रही है।

तीन बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
ये घटना के अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र की है। बताया जा शुक्रवार सुबह स्कूल बस ड्राइवर मॉन्टी बच्चों को स्कूल की ओर ला रहा था, तभी रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने बस के आगे बाइक लगा और गाड़ी रोककर तमंचे से हमला किया, जिसके बाद मॉन्टी बस को लेकर तेजी से भागा, इस बस में 28 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत ये रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई है।

Exit mobile version