नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर ने कथित तौर पर एक महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह बहस तब शुरू हुई जब एक महिला ने ड्राइवर से लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। यह घटना तीन दिन पहले की है जोकि जयनगर इलाके में एक फुटवियर शोरूम के पास घटित हुई। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि, यह क्लैश जल्द एक तीखी बहस में बदल गया। महिला ने किराया देने और हेलमेट वापर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ड्राइवर ने कथित तौर पर महिला पर हमले करते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया। शुरू में महिला अधिकारियों से संपर्क करने में झिझक रही थी। पुलिस ने कहा कि हमने उससे मामले में एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया। इसके बाद गैर संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच चल रही है।
BENGALURU: Rapido bike rider slaps customer as she allegedly questions him over rash driving and jumping signal. Incident occurred on June 14th in Jayanagar area of Bengaluru.
Jayanagar police are looking into the case.
INPUT: @Harishup pic.twitter.com/j8IbpvItT0— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) June 16, 2025
थप्पड़ लगते ही जमीन पर गिरी महिला
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आ रहा है, जिसे संभवतः किसी राहगीर ने रिकॉर्ड किया। रैपिडो ड्राइवर महिला को इतनी जोर से थप्पड़ मारता है कि वह जमीन पर गिर जाती है। मामले में एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज कर ली गई है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कहा कि वे एनसीआर को एफआईआर में बदलने पर विचार कर रहे हैं। जयनगर पुलिस स्टेशन, जिसके अधिकार क्षेत्र में यह इलाका आता है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
इससे पहले बीते साल सिंतबर में बेंगलुरू में एक महिला के साथ ओला ऑटो चालक ने मारपीट की थी। क्योंकि उसने अपनी ऐप बुकिंग रद्द कर दी थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें चालक यात्रि पर चिल्लाते हुए पूछता है- “तेरा बाप देता है क्या गैस के पैसे?”। उसने उसका फोन छीनने की कोशिश की। बाद में बेंगलुरु पुलिस ने मारपीट के आरोप में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

