Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी… इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

May 28, 2025

RBSE 10th Result 2025 : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी… इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

नेशनल डेस्क : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज, 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं के परिणामों जारी हो गया है। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। एक बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

कुल 93.6 प्रतिशत विधार्थी हुए पास

इस साल कुल 93.6 प्रतिशत विधार्थी सफल हुए है। जिसमें 94.08 प्रतिशत छात्राएं पास हुई है। वहीं अगर हम छात्रों की बात करें तो 93.01 प्रतिशत छात्र सफल हुए है। 2024 में 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.04% रहा था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% रहा था।

RBSE 10th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

-आधिकारिक वेबसाइट : छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

-SMS : छात्र अपने मोबाइल फोन से एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

-डिजिलॉकर : डिजिटल स्कोरकार्ड भी डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

-RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in

-कक्षा 10 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

-अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

-विवरण सबमिट करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

-रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे रख लें।

रिजल्ट का उद्घाटन

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कोटा कलेक्ट्रेट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषित कर दिया गया है। इस अवसर पर आरबीएसई के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

परीक्षा का विवरण

-परीक्षा की तिथियां: 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

-परीक्षाएं: एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थीं।

-पंजीकृत छात्र: इस साल कुल 10,96,085 छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि वे अपना 10वीं का रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट के लिए छात्रों को तैयार रहना होगा और वे इसे विभिन्न माध्यमों से चेक कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें