Site icon Dainik Savera Times

Delhi Assembly Elections : दागी उम्मीदवारों का रिकॉर्ड हुआ सार्वजनिक, इतने के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में 70 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही जारी है। वहीं इसका रिजल्ट 8 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं। दिल्ली में 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 खास मतदान केंद्र बनाए गए हैं ताकि उन्हें मतदान में कोई दिक्कत न हो। दिल्ली  में 1 बजे तक कुल 33.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 39.51% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ है , बता दें कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है।

बता दें कि एडीआर ने दिल्ली विधानसभा में चुनाव लड़ रहे सभी 699 उम्मीदवारों का आपाराधिक रिकॉर्ड सामने रखा है। बता दें कि इसमें से 19 प्रतिशत यानी 132 उम्मीदवारों के खिलाफ अपने हलफनामें में आपराधिक मामले दर्ज है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से …

कितने उम्मीदवारों पर हैं आपराधिक मामले?

ADR की रिपोर्ट के अनुसार, 699 उम्मीदवारों में से 19 फीसदी (132) उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा किया है। इनमें से 81 उम्मीदवारों (12 फीसदी) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पार्टियों के दागी उम्मीदवार

  1. आम आदमी पार्टी (AAP):
    • आम आदमी पार्टी के 63 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
    • इनमें से 41 फीसदी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
    • अरविंद केजरीवाल जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, नई दिल्ली में छह उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे रेड अलर्ट विधानसभा कहा गया है।
  2. कांग्रेस:
    • कांग्रेस के 41 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
    • इनमें से 19 फीसदी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
  3. भारतीय जनता पार्टी (BJP):
    • बीजेपी के 29 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं।
    • इनमें से 13 फीसदी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

महिला अपराध और हत्या के मामले

रेड अलर्ट विधानसभा सीटें

एडीआर के मुताबिक, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 16 सीटें को रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन सीटों पर तीन या उससे अधिक दागी उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर 23 फीसदी सीटें रेड अलर्ट में हैं।

यह रिपोर्ट दिखाती है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई दागी उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे हुए हैं। यह चुनावी माहौल को और भी गर्म कर सकता है और मतदाताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।

Exit mobile version