DC Sakshi Sahni : अमृतसर में सुरक्षा की दृष्टि से रेड अलर्ट अब भी प्रभावी है। ज़िला प्रशासन की ओर से नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे फिलहाल घरों के भीतर ही रहें और स्थिति सामान्य होने तक बाहर न निकलें। आपको बता दे कि जिलाधिकारी (डीसी) साक्षी साहनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “कृपया अपना घर न छोड़ें, सुरक्षित स्थान पर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। जब हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे तो आपको तुरंत सूचित किया जाएगा।”
डीसी ने सभी नागरिकों से शांत और संयमित रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने आगे कहा, “अनुपालन सुनिश्चित करें, अफवाहों से बचें और घबराएं नहीं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” वहीं स्थानीय पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल क्षेत्र में तैनात हैं और लगातार गश्त कर रही हैं।
निवासियों से अपील:
– घर से बाहर न निकलें
– सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह को न फैलाएं
– आधिकारिक सूचना का ही पालन करें
– प्रशासन और सुरक्षा बलों का सहयोग करें
मेष: दिन शुभ रहेगा...