Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह मंत्रालय के आदेश पर Rekha Gupta को मिली Z श्रेणी सुरक्षा… जानिए कितने जवानों की होगी तैनाती

February 20, 2025

गृह मंत्रालय के आदेश पर Rekha Gupta  को मिली Z श्रेणी सुरक्षा… जानिए कितने जवानों की होगी तैनाती

नेशनल डेस्क : दिल्ली में नई सरकार का गठन हो चुका है। भाजपा  दिल्ली की सत्ता मेंं 27 साल के बाद वापसी की है। वहीं कल विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया सीएम बनाने का फैसला कर लिया गया था। आज यानी बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। इसके साथ ही 6 अन्य विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेने जा रहे है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय के आदेश के बाद से रेखा गुप्ता की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। बता दें कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनकी शपथ के बाद Z श्रेणी सुरक्षा दी जाएगी। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली है। इस सुरक्षा के तहत उन्हें विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Z श्रेणी सुरक्षा की व्यवस्था

शपथ ग्रहण के बाद रेखा गुप्ता को Z श्रेणी सुरक्षा मिलेगी, जिसका मतलब है कि उनकी सुरक्षा को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। इस सुरक्षा में निम्नलिखित इंतजाम होंगे:

  • 2 PSO (Personal Security Officer) जो चौबीसों घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

 

  • 1 एस्कॉर्ट गाड़ी जो रेखा गुप्ता के साथ रहेगी और उसे सुरक्षा कर्मी चलाएंगे।

रेखा गुप्ता के घर की सुरक्षा

रेखा गुप्ता के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं:

  • घर के फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

 

  • घर के बैक साइड पर भी 4 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

 

  • सुरक्षा की और भी वृद्धि की गई है, जिसमें 2 कमांडो भी तैनात रहेंगे।

 

Z श्रेणी सुरक्षा क्या होती है?

Z श्रेणी सुरक्षा एक उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है जो कुछ विशेष व्यक्तियों को दी जाती है। यह सुरक्षा व्यवस्था देश की तीसरी सबसे बड़ी सुरक्षा प्रणाली मानी जाती है। इस श्रेणी की सुरक्षा में निम्नलिखित सुविधाएं शामिल होती हैं:

  • दिल्ली पुलिस, ITBP (Indo-Tibetan Border Police) या CRPF (Central Reserve Police Force) के कर्मियों द्वारा सुरक्षा दी जाती है।

 

  • इसमें 4-6 एनएसजी (National Security Guard) कमांडो और अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षा में शामिल होते हैं।

 

  • साथ ही एक एस्कॉर्ट कार भी सुरक्षा के लिए नियुक्त की जाती है, जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।

 

रेखा गुप्ता को मिली Z श्रेणी सुरक्षा उनके पद और संभावित खतरों को देखते हुए जरूरी है। इसके तहत उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और साथ ही उनके घर की सुरक्षा भी कड़ी की गई है। इस सुरक्षा व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि रेखा गुप्ता पूरी सुरक्षा के साथ अपने कर्तव्यों को निभा सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें