Site icon Dainik Savera Times

तेलंगाना के नए सीएम होंगे Revanth Reddy, 7 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ

नई दिल्ली। तेलंगाना में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे 7 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेड्डी के नाम का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। तेलंगाना में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की सोमवार को बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस विधायक दल (CLP) का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया था।

Exit mobile version