Site icon Dainik Savera Times

रिक्शा चालक की बदली किस्मत, ढाई करोड़ की निकली लाटरी

मोगा (सूरज): भगवान जब देता है तो छपड फाड़ कर देता है। ऐसा ही मामला सामने आया है मोगा जिले के गाँव लोहगढ़ से, जहां एक रिक्शा चालक बजुर्ग ने बैसाखी बम्पर की लॉटरी डाली और उसे ढाई करोड़ की लॉटरी निकली। रिक्शा चालक बजुर्ग का नाम देव सिंह है जो पिछले 40 सालों से रिक्शा चला कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। वहीं आज उसके घर में खुशी का माहौल है क्योंकि अब देव करोड़पति बन गया है वहीं उसने बताया कि वे अच्छा मकान बनायेगा ओर पोते पोतियों को अच्छा पड़ा लिखा पायेगा। गांव में भी पूरी खुशी है कि इस गरीब परिवार की भगवान ने सुन ली।

Exit mobile version