Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को पहनाई अंगूठी, खुशी के मौके पर इमोशनल हुईं सांसद

June 8, 2025

Rinku Singh-Priya Saroj Engagement : रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को पहनाई अंगूठी, खुशी के मौके पर इमोशनल हुईं सांसद

नेशनल डेस्क : क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने रविवार को लखनऊ के आलीशान सेंट्रम होटल में सगाई कर ली। इस भव्य समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, वरिष्ठ नेता जया बच्चन, और पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार जैसे दिग्गज मेहमान आशिर्वाद    देने पहुंचे। वहीं जब रिंकू ने प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाई, तो प्रिया की आंखें भर आईं और आंसू छलक पड़े। यह भावुक पल वहां मौजूद सभी लोगों को छू गया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

प्रिया की आंखों से छलके आंसू …

आपको बता दें कि सगाई समारोह का सबसे भावनात्मक पल तब आया जब रिंकू और प्रिया ने स्टेज पर एक साथ एंट्री ली। रिंकू सिंह ने मंच पर प्रिया का हाथ थामे रखा और उनके पिता तूफानी सरोज का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए। जब रिंकू ने प्रिया को सगाई की अंगूठी पहनाई, तो प्रिया की आंखें भर आईं और आंसू छलक पड़े। यह भावुक पल वहां मौजूद सभी लोगों को छू गया।

शुद्ध शाकाहारी मेन्यू बना आकर्षण का केंद्र

सगाई समारोह के मेन्यू की खासियत यह रही कि इसमें पूरी तरह से शाकाहारी व्यंजन परोसे गए। मेहमानों का स्वागत ‘कुहाड़ा’ नाम के नारियल-बेस्ड ड्रिंक से किया गया। स्टार्टर में यूरोपीयन, चाइनीज, एशियन और इंडियन फूड के विकल्प रखे गए थे। मुख्य भोजन में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर, मिक्स वेज, मंचूरियन, स्प्रिंग रोल और नूडल्स परोसे गए। मिठाइयों में बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल जैसे स्वादिष्ट विकल्प थे। मेन्यू में अवधी खाने की झलक विशेष रूप से देखने को मिली।

सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक

प्रिया सरोज ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराकर संसद में जगह बनाई। 25 वर्षीय प्रिया देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। उनके पिता तूफानी सरोज तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में केराकत से विधायक हैं।

IPL स्टार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तक का सफर

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारों में से एक हैं। उन्होंने साल 2023 में वनडे डेब्यू किया था और अब तक 2 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, खासकर IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 5 गेंदों पर 5 छक्के मारकर उन्होंने रातोंरात सुर्खियां बटोरी थीं।

शादी नवंबर में वाराणसी के ताज होटल में

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी इसी साल 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होगी। सगाई की तरह शादी भी भव्य आयोजन होने की संभावना है, जिसमें देशभर से कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह सगाई सिर्फ दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि खेल और राजनीति के दो अलग-अलग क्षेत्रों का खूबसूरत संगम भी है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें