Site icon Dainik Savera Times

IND vs ENG : कैप्टन कूल MS Dhoni को पछाड़कर Rishabh Pant बने सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर

Rishabh Pant 7th Test Century

Rishabh Pant 7th Test Century

Rishabh Pant 7th Test Century : लीड्स। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को कैरियर का सातवां टेस्ट शतक लगाकर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ा। पंत ने भारतीय पारी के सौवें ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर को छक्का लगाकर इस आंकड़े को छुआ। यह सितंबर 2024 के बाद उनका पहला शतक है जब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाये थे।

धोनी ने 90 टेस्ट में 4876 रन बनाये जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। पंत ने इस पारी के साथ ही 3000 टेस्ट रन भी पूरे किये। वह 44 टेस्ट में करीब 44 की औसत से 15 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इस सूची में तीसरा नाम रिधिमान साहा का है जिन्होंने दो शतक लगाये हैं। सैयद किरमानी और फारूख इंजीनियर ने भी दो दो टेस्ट शतक लगाये हैं जबकि नयन मोंगिया के नाम एक टेस्ट शतक है। लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस पारी में न सिर्फ विकेटकीपर ऋषभ पंत ने, बल्कि ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाए।

यशस्वी, गिल और पंत ने जड़े शतक

इनसे पहले इन्होंने बनाये थे रिकार्ड

  1. 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ – वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ ने शतक बनाए थे।
  2. 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ – राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने शतक लगाए थे।
  3. 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ – सुनील गावस्कर, के श्रीकांत और मोहिंदर अमरनाथ ने सेंचुरी मारी थी।

विकेटकीपर के रूप में पंत की बड़ी उपलब्धि

पंत का इंग्लैंड में खास रिश्ता

 

Exit mobile version