Site icon Dainik Savera Times

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर बोले- फौरन दिल्ली चले जाएं

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें फौरन दिल्ली जाने की सलाह दी है। खबरों के अनुसार, वह आज दो बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

ब्लड शुगर बढ़ने से स्थिति गंभीर 
राजद के सूत्रों के मुताबिक, लालू प्रसाद के ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के कारण उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है। शुगर लेवल के बढ़ने से उनकी तकलीफ भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, उनकी तबीयत पिछले दो दिनों से खराब चल रही थी, लेकिन बुधवार सुबह से उनकी हालत और बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने दिल्ली जाने की सलाह दी
पटना के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की सलाह दी है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उन्हें भर्ती किया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। लालू प्रसाद के जल्दी ठीक होने की दुआ उनके समर्थक लगातार कर रहे हैं। इससे पहले लालू यादव 26 मार्च को पटना के गर्दनीबाग में मुस्लिम संगठनों के धरने में शामिल हुए थे।

 

Exit mobile version