Site icon Dainik Savera Times

रोडरेज मामला: जेल से रिहा होंगे Navjot Sidhu, 26 जनवरी को आएंगे बाहर!

पटियाला: 34 साल पुराने रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिद्धू जल्द ही रिहा हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू 26 जनवरी को बाहर आएंगे। खबरें है कि अगले वर्ष 26 जनवरी को शाम करीब 7 बजे सिद्धू बाहर आ सकते हैं। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

सिद्धू को बाहर आते ही मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी के सिद्धू को चिट्ठी भेजने की खबरें भी सामने आई थी। जिसके बाद कहा गया था कि सिद्धू के जेल से बाहर आने पर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। देखा जाए तो पिछले कुछ समय से कांग्रेस कमजोर होती जा रही है, कईं वरिष्ठ नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। सिद्धू को हमेशा से ही पार्टी के लिए स्टार प्रचारक माना गया है, ऐसे में अब माना जा रहा है कि सिद्धू के जेल से बाहर आने पर उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Exit mobile version