Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार ने अमृतसर में नई सड़क योजना को दी मंजूरी, Harbhajan Singh ETO करेंगे शुभारंभ

अमृतसर: पंजाब सरकार ने अमृतसर जिले के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आज इस 17.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 20.80 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण योजना का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना को अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

-योजना का मुख्य उद्देश्य

यह सड़क योजना अमृतसर के कई गांवों को शहर से जोड़ेगी, जिससे स्थानीय निवासियों को लाभ पहुंचेगा। किसान, दुकानदार, स्कूली बच्चे और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर रुख करने वाले ग्रामीणों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगी।

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

Exit mobile version