Site icon Dainik Savera Times

सिविल अस्पताल के बाहर मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे की लोगों ने की जमकर धुलाई

जालंधर के सिविल अस्पताल के बाहर मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरे को पकड़ कर लोगों ने जमकर धुलाई की, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया। जब लूटेरे मोबाइल छीन कर मोटरसाइकिल से भागने लगे तो लोगों ने एक लुटेरे को मौके पर पकड़ लिया जबकि, दूसरा फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर ही उसकी जमकर धुनाई की। पहले लोग उसे सिविल अस्पताल के पास ही पड़ते थाने में ले जाने लगे लेकिन रास्ते में लुटेरे को लोगों ने धुनाई के बाद छोड़ दिया। लोगों से छूटते ही दूसरा लुटेरा भी पैदल ही भाग गया।

Exit mobile version