Site icon Dainik Savera Times

Rudraprayag Bus Accident : अलकनंदा में गिरी यात्रियों से भरी बस… 3 मौतें; 11 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rudraprayag Bus Accident ; नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में घोलतीर इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक सवारी बस अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे के समय बस में कुल 18 यात्री सवार थे। यह हादसा इतना भीषण था कि बस सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिससे यात्रियों की जान पर बन आई। अभी तक 3 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों एजेंसियां मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। नदी का तेज बहाव होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें पूरी कोशिश कर रही हैं।

11 अभी भी लापता, तलाश जारी

रेस्क्यू टीमों की मेहनत से अब तक 7 लोगों को जिंदा बचाया गया है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद 11 यात्री अभी भी लापता हैं। माना जा रहा है कि कुछ यात्री नदी के तेज बहाव में बह गए होंगे। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम लापता लोगों को ढूंढने में लगी हुई है।

1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि

अब तक इस हादसे में 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। पिछले कुछ दिनों से केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से अलकनंदा नदी का जलस्तर और बहाव बहुत तेज हो गया है। इसी कारण बस के नदी में गिरने के बाद यात्री बह गए।

प्रशासन ने लोगों से की अपील 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते समय सावधानी बरतें। सड़कें फिसलन भरी और खतरे से भरी होती हैं, जिससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है। हादसे की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Exit mobile version