Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा ऐलान, ईस्टर के मौके पर यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की

vladimir-putin-residence-attacked-barrage-of-91-drones

vladimir-putin-residence-attacked-barrage-of-91-drones

इंटरनेशनल डेस्क: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईस्टर के मौके पर एक की घोषणा की। यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (मॉस्को समय) से रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

राष्ट्रपति पुतिन ने यह घोषणा रूसी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल गेरासिमोव के साथ एक बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा कि ईस्टर के त्योहार के अवसर पर लड़ाई को रोक दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पुतिन ने यूक्रेन से अपील की कि वह इस युद्धविराम का सम्मान करे और खुद भी युद्धविराम लागू करे।

बैठक में जनरल गेरासिमोव ने बताया कि यूक्रेन की सीमा से सटे दो छोटे इलाकों को छोड़कर, कुर्स्क क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा अब रूस के नियंत्रण में है। अगस्त 2024 में, यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ कर कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया था, लेकिन अब रूस का दावा है कि यूक्रेनी सेना को वहां से खदेड़ दिया गया है और वह क्षेत्र अब रूस के नियंत्रण में है।

Exit mobile version